गर्भवती महिला के साथ हैवानियत की हदें पार, धमकी देकर किया सामूहिक दुष्कर्म; हुआ गर्भपात

एक महिला से गोमतीनगर में निर्माणाधीन मकान में उसके साथी मिस्त्री ने तीन दोस्तों के साथ सोमवार देर शाम दुष्कर्म किया और विरोध पर जमकर पीटा। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपित मिस्त्री और उसके तीन अज्ञात साथियों के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म धमकी मारपीट समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया। महिला के मुताबिक वह एक निर्माणाधीन मकान में आठ अक्टूबर से मजदूरी कर रही थी।
गर्भवती महिला के साथ हैवानियत की हदें पार, धमकी देकर किया सामूहिक दुष्कर्म; हुआ गर्भपात
महिला से सामूहिक दुष्कर्म, गर्भपात, चार पर मुकदमा
एक महिला से गोमतीनगर में निर्माणाधीन मकान में उसके साथी मिस्त्री ने तीन दोस्तों के साथ सोमवार देर शाम दुष्कर्म किया और विरोध पर जमकर पीटा।
महिला का आरोप है कि दुष्कर्म और पिटाई से उसका गर्भपात हो गया। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपित मिस्त्री और उसके तीन अज्ञात साथियों के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म, धमकी, मारपीट समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
शोर मचाने पर दी जान से मारने की धमकी
महिला के मुताबिक वह एक निर्माणाधीन मकान में आठ अक्टूबर से मजदूरी कर रही थी। मड़ियांव का रहने वाला राज मिस्त्री अजय सिंह उसे लेबर अड्डे से काम के लिए ले गया था। सोमवार करीब छह बजे काम निपट गया था। इस बीच आरोपित अजय के तीन अन्य साथी वहां आए और उसके साथ छेड़छाड़ करने लगे।
शोर मचाने पर जान से मारने की धमकी देते हुए चारों ने उसके साथ दुष्कर्म किया। पिटाई और दुष्कर्म से उसका गर्भपात हो गया। वह किसी तरह घर पहुंची, जहां से पड़ोस में रहने वाली सहेली ने उसे अस्पताल पहुंचाया।
पीड़िता ने बताया कि मंगलवार दोपहर हालत सामान्य होने पर गोमतीनगर थाने में आरोपितों के खिलाफ उसने तहरीर दी। इंस्पेक्टर दीपक कुमार पांडेय ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर आरोपितों की तलाश की जा रही है।
सौजन्य : दैनिक जागरण
नोट : समाचार मूलरूप सेjagran.com में प्रकाशित हुआ है ! मानवाधिकारों के प्रति सवेदनशीलता व जागरूकता के उद्देश्य से प्रकाशित !