उत्तर प्रदेश : मुजफ्फरनगर में बंदूक दिखाकर किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म

मुजफ्फरनगर : उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले में 16 वर्षीय लड़की से तीन लोगों ने कथित तौर पर सामूहिक दुष्कर्म किया।
पुलिस ने बृहस्पतिवार को बताया कि ये लोग लड़की को बंदूक का डर दिखाकर एक जंगल में ले गए। यह घटना बुधवार की है जब लड़की कूड़ा फेंकने के जा रही थी। उन्होंने बताया कि आरोपी दुष्कर्म के बाद लड़की को जंगल में छोड़कर चले गए। यह भी पढ़ें महाराष्ट्र: ठाणे में किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म लड़की के परिवार के एक सदस्य ने उसे बचाया जो उसके घर न लौटने के बाद उसकी तलाश में निकला था। पुलिस में दर्ज करायी शिकायत के अनुसार, आरोपियों ने लड़की के परिवार के सदस्यों पर हमला भी किया। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों की पहचान राजीव, गुड्डू और आशु के रूप में की गयी है। तीनों फरार हैं।
सौजन्य :नवभारत
नोट : यह समाचार मूलरूप से https://www.enavabharat.com/state/uttar-pradesh/uttar-pradesh-girl-gang-raped-में प्रकाशित हुआ है. मानवाधिकारों के प्रति संवेदनशीलता व जागरूकता के उद्देश्य से प्रकाशित किया गया है|